best news portal development company in india

‘पहाड़ी आंगन’ में संस्कृति, स्वाद और सशक्तिकरण का संगम

SHARE:

महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल ‘पहाड़ी आंगन’ में पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प की झलक दिखाते हुए।
महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल ‘पहाड़ी आंगन’ में पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प की झलक दिखाते हुए।
महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल ‘पहाड़ी आंगन’ में पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प की झलक दिखाते हुए।

शिमला, 27 जुलाई 2025।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक और प्रभावशाली कदम उठाया है। ऐतिहासिक बैंटनी कैसल, शिमला में ‘पहाड़ी आंगन’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जो स्वाद, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरा है।

इस प्रदर्शनी में शिमला जिले के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा पारंपरिक व्यंजनों, हस्तशिल्प और हिमाचल के लोक उत्पादों के 12 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां हिम-ईरा ब्रांड के तहत उत्पादों की बिक्री हो रही है। यह पहल न केवल स्थानीय महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बना रही है।

कार्यक्रम के पहले चरण में शिमला जिला की महिलाओं को मंच प्रदान किया गया है, बाद के चरणों में अन्य जिलों की महिलाओं को यह अवसर मिलेगा। रामपुर की कांता देवी, खलीनी की सुमन और ‘नारी शक्ति समूह’ की पूनम जैसी महिलाएं अब इस पहल से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अभी तक 42,502 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है, जिनमें 3.48 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
‘पहाड़ी आंगन’ महिला उद्यमिता को नई पहचान दे रहा है।

Shimla, July 27, 2025
In a major step towards women empowerment, the Himachal Pradesh Government has launched a unique exhibition named “Pahadi Aangan” at the historic Bantony Castle in Shimla. This event celebrates traditional cuisine, art, and entrepreneurship by Self Help Groups (SHGs) led by local women.

The first phase of this initiative has seen 12 SHGs from Shimla set up stalls featuring Himachali cuisine, handicrafts, and locally made products under the brand ‘Him-Ira’. The initiative not only promotes economic independence among women but also showcases the rich cultural heritage of the region.

Officials confirmed that future phases will include SHGs from other districts like Kinnaur, Solan, and Chamba. Through this platform, women like Kanta Devi from Rampur, Suman from Khalini, and Poonam from the Nari Shakti Group are gaining financial independence and newfound confidence.

Over 42,000 SHGs involving more than 3.48 lakh women are active under the state’s rural livelihood mission, making ‘Pahadi Aangan’ a symbol of sustainable empowerment and heritage promotion.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment