best news portal development company in india

स्वदेशी सुरक्षा व स्वावलंबन अभियान पर प्रांतीय बैठक

SHARE:

बिलासपुर में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की प्रांतीय बैठक का दृश्य
बिलासपुर में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की प्रांतीय बैठक का दृश्य
बिलासपुर में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की प्रांतीय बैठक का दृश्य

बिलासपुर, 27 जुलाई।
स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन भारत अभियान की प्रांतीय बैठक आज बिलासपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अखिल भारतीय सह-संगठक सतीश कुमार ने की, जिसमें प्रदेश भर से सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सतीश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने देश विरोधी शक्तियों को उजागर कर दिया है और अब समय आ गया है कि देशवासी विदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं।

उन्होंने बेरोजगारी से निपटने के लिए कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन कार्यालय खोलने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, छात्रों और व्यापारियों ने भाग लेकर अभियान के प्रति समर्थन व्यक्त किया।

इस मौके पर स्थानीय विधायक त्रिलोक जमवाल, क्षेत्रीय स्वयंसेवक किस्मत कुमार, महिला संयोजक डॉ. रूप ठाकुर सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। वक्ताओं ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर से ही स्वदेशी का प्रयोग शुरू करें और चीनी व तुर्की उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार करें।

Bilaspur, July 27.
The provincial meeting of the “Swadeshi Suraksha and Self-Reliance Bharat Abhiyan” was successfully held in Bilaspur under the chairmanship of the national co-organizer of the Swadeshi Jagran Manch, Satish Kumar. Hundreds of volunteers from across the state participated in the meeting.

In his address, Satish Kumar emphasized the urgent need to adopt Swadeshi products to make India economically self-reliant. He said “Operation Sindoor” has exposed anti-national elements and it’s time to reject foreign goods and embrace indigenous alternatives.

He stressed promoting cottage industries to curb unemployment and proposed establishing employment facilitation offices in every district.

The meeting saw active participation from traders, industrialists, students, and leaders from various social and spiritual organizations. Local MLA Trilok Jamwal and other dignitaries urged everyone to begin the Swadeshi movement at home and completely boycott Chinese and Turkish products.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment