
साक्षी जरयाल ने प्रदेश भर में पाया चौथा स्थान
सिहुंता की बेटी ने रचा सफलता का इतिहास
धर्मशाला, 28 जुलाई 2025।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी द्वारा घोषित बीए तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा साक्षी जरयाल ने प्रदेश भर में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
समाजशास्त्र विषय में मेजर रही साक्षी जरयाल जिला चंबा के सिहुंता उपमंडल के अंतर्गत मोहरी गांव (डाकघर टुंडी) की निवासी हैं। वह श्री दलेर सिंह और श्रीमती सीमा देवी की सुपुत्री हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया और कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर समर्थन, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश पठानिया ने साक्षी को इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि साक्षी की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि अगर दृढ़ संकल्प और लगन हो, तो किसी भी संसाधन की कमी छात्र के मार्ग में बाधा नहीं बन सकती।
साक्षी की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है। भविष्य में भी वह अपनी मेहनत और लगन से उच्च शिक्षा एवं करियर में नयी ऊँचाइयाँ छूएं, यही शुभकामनाएं हैं।
Sakshi Jaryal Secures 4th Rank in Himachal Pradesh
Daughter of Sihunta shines in BA final year results
Dharamshala, July 28, 2025 –
Sakshi Jaryal, a student of Government College Dharamshala, has made her region proud by securing the 4th position in the recently declared BA 3rd year results by Sardar Patel University, Mandi. A major in Sociology, Sakshi’s achievement is a testament to her hard work and dedication.
Hailing from Mohri village (Post Office Tundi) of Sihunta Sub-division in Chamba district, Sakshi is the daughter of Mr. Daler Singh and Mrs. Seema Devi. Expressing her gratitude, she credited her success to the constant support of her parents and teachers.
College Principal Prof. Rakesh Pathania congratulated Sakshi on her achievement, stating that her success will serve as a source of inspiration for many students, especially girls from rural areas. He emphasized that determination and dedication can overcome any lack of resources.
This remarkable achievement by Sakshi is not just a personal milestone but a proud moment for her entire village. Her journey is a shining example of how rural talent, when nurtured well, can reach academic excellence.







