best news portal development company in india

चंबा में आकांक्षी जिला कार्यक्रम पर समीक्षा बैठक

SHARE:

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल चंबा में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल चंबा में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल चंबा में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए।

चंबा, 28 जुलाई 2025।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज चंबा के बचत भवन में आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चंबा जिले व आकांक्षी विकास खंड तीसा व पांगी की प्रगति, प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों तथा विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

राज्यपाल ने कहा कि इस समीक्षा बैठक का मुख्य उद्देश्य चंबा को आकांक्षी जिले की श्रेणी से बाहर लाना है ताकि यह राज्य के अन्य जिलों की तरह विकास के हर क्षेत्र में अग्रसर हो सके। उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सुविधा जैसे क्षेत्रों में सुधार के लिए सभी विभागीय अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को समन्वय कर कार्य करने पर बल दिया।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैयर और डॉ. हंस राज ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण और वन भूमि परिवर्तन की प्रक्रिया में राज्य को विशेष अधिकार देने की बात कही गई।

बैठक में चिकित्सा सेवाओं, आवास योजनाओं और रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म पर भी व्यापक चर्चा हुई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आश्वासन दिया कि राज्यपाल द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।

Chamba, July 28, 2025.
A review meeting of the Aspirational District Program was held today at Chamba’s Savings Hall under the chairmanship of Hon’ble Governor Shiv Pratap Shukla. The meeting focused on reviewing the developmental indicators and ongoing initiatives under the Aspirational District program in Chamba, including the developmental blocks of Tissa and Pangi.

The Governor emphasized that the aim of the meeting was to expedite development in Chamba and bring it at par with other districts of Himachal Pradesh. He urged the officials and public representatives to work in unison to improve sectors like agriculture, health, road connectivity, and education.

Speaker of the Legislative Assembly Kuldeep Singh Pathania, MLAs Neeraj Nayyar and Dr. Hans Raj provided vital suggestions, including simplifying forest land clearance under PMGSY and enhancing housing assistance in hilly regions.

The meeting also included discussions on improving medical infrastructure and promoting responsible tourism. Deputy Commissioner Mukesh Repaswal assured full compliance with the Governor’s guidance.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment