
🩸 रक्तदान शिविर में 288 लोगों ने किया महादान
राजगढ़, 28 जुलाई (देवभूमि मिरर):
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से रविवार को राजगढ़ के निरंकारी भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 288 रक्तदाताओं ने भाग लिया, जिनमें 42 महिलाएं और 246 पुरुष शामिल थे। शिविर के मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी (SDM) राजगढ़ राजकुमार ठाकुर रहे।
इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने इसे महादान बताते हुए कहा कि रक्त देने से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है बल्कि यह दान करने वाले के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
निरंकारी मिशन के संचालक राकेश धीमान ने बताया कि यह सेवा मिशन द्वारा 1986 से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणा से शुरू की गई थी। “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहनी, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान हरिओम खेडा, भजन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में शिमला IGMC और सोलन अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने रक्त संग्रहण किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
🩸 Blood Donation is the Greatest Gift: SDM
Rajgarh, 28 July (Devbhumi Mirror):
A mega blood donation camp was organized at Nirankari Bhavan, Rajgarh, under the aegis of Sant Nirankari Charitable Foundation. The event saw the participation of 288 donors, including 42 women and 246 men.
Presiding over the event, SDM Rajkumar Thakur emphasized the importance of donating blood, calling it a divine act that can save lives and improve donor health.
Local Nirankari mission leader Rakesh Dhiman stated that this noble initiative started in 1986 by Baba Hardev Singh Maharaj continues globally with the message – “Blood should flow in veins, not in drains.”
Present at the event were dignitaries like Municipal Chairperson Jyoti Sahni, Bhajan Singh, and many local leaders. A team from IGMC Shimla and Solan Hospital managed the blood collection process. Organizers thanked all donors and healthcare professionals for their support.







