best news portal development company in india

जयसिंहपुर कॉलेज में एचआईवी/एड्स पर जागरूकता शिविर

SHARE:

एचआईवी/एड्स जागरूकता शिविर के दौरान छात्रों को जानकारी देते विशेषज्ञ।
एचआईवी/एड्स जागरूकता शिविर के दौरान छात्रों को जानकारी देते विशेषज्ञ।
एचआईवी/एड्स जागरूकता शिविर के दौरान छात्रों को जानकारी देते विशेषज्ञ।

जयसिंहपुर कॉलेज में एचआईवी/एड्स पर जागरूकता शिविर

जयसिंहपुर, 28 जुलाई (देवभूमि मिरर ब्यूरो):
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में सोमवार को एचआईवी/एड्स के प्रति छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्रहरी क्लब, रेड रिबन क्लब, एनएसएस इकाई और हेल्थ क्लब की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पालमपुर सिविल अस्पताल से काउंसलर रोज़ी और सुमित, जयसिंहपुर सिविल कोर्ट से एडवोकेट कुलभूषण अवस्थी व मीनाक्षी महाजन तथा जयसिंहपुर सिविल अस्पताल से रमेश चंद रहे। उन्होंने छात्रों को एड्स के लक्षण, इसके बचाव, और सही जानकारी की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1097 की जानकारी भी दी।

प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सही जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

HIV/AIDS Awareness Camp Held at Jaisinghpur College

Jaisinghpur, July 28 (Devbhumi Mirror):
A special HIV/AIDS awareness camp was held at Kanwar Durga Chand Government College, Jaisinghpur on Monday, in collaboration with the Himachal Pradesh State AIDS Control Society. The event was jointly organized by the college’s Prahari Club, Red Ribbon Club, NSS unit, and Health Club.

Key speakers included counselors Ms. Rozy and Mr. Sumit from Palampur Civil Hospital, advocates Kulbhushan Awasthi and Meenakshi Mahajan from Jaisinghpur Civil Court, and Ramesh Chand from Jaisinghpur Civil Hospital. They emphasized the importance of HIV awareness and advised students on preventive measures.

They also shared the government’s toll-free HIV helpline 1097 for public awareness and support.

Principal Prof. Arun Chandra highlighted that such programs aim to build awareness among youth and encourage a healthy lifestyle. Students and faculty actively participated in the session.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment