best news portal development company in india

सुक्खू सरकार पर मेलाराम शर्मा का बड़ा आरोप

SHARE:

राजगढ़ में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा।
राजगढ़ में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा।
राजगढ़ में प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा। Ko

सुक्खू सरकार पर मेलाराम शर्मा का गंभीर आरोप

राजगढ़, 28 जुलाई (देवभूमि मिरर ब्यूरो):
सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हिटलरशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से जनता बुरी तरह प्रभावित हुई है, लेकिन सुक्खू सरकार राहत पहुंचाने की बजाय पीड़ितों पर झूठी एफआईआर दर्ज करवा रही है।

शर्मा ने कहा कि जहां एक ओर प्रदेश के कोने-कोने से भाजपा कार्यकर्ता 171 मंडलों के माध्यम से राहत सामग्री व आर्थिक सहयोग एकत्रित कर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, वहीं सरकार के मंत्री उल्टा उन कार्यकर्ताओं से ही हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी पर आरोप लगाया कि वे जनता से संवेदना दिखाने की बजाय बयानबाज़ी कर सरकार की असंवेदनशीलता उजागर कर रहे हैं।

  1. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपने मंत्रियों की बेलगाम भाषा पर रोक नहीं लगाई तो भविष्य में ऐसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू से अपील की कि वे मामले की गंभीरता को समझें और अपने मंत्रिमंडल को संयमित करें।

Sukhu Govt Accused of Hitler-Style Governance by BJP

Rajgarh, July 28 (Devbhumi Mirror):
BJP’s Sirmaur district spokesperson, Melaram Sharma, launched a scathing attack on the Himachal Pradesh government, alleging that CM Sukhvinder Singh Sukhu is acting in a dictatorial manner. Referring to the recent natural disaster in the Seraj constituency of Mandi district, Sharma said that instead of providing relief, the government is filing false FIRs against the victims.

He condemned the administration for not assisting flood-hit people and instead harassing them through police action. He noted that while BJP workers across 171 mandals are mobilizing relief and funds, state ministers like Jagat Singh Negi are demanding an account of these donations rather than offering government support.

Calling the minister’s remarks shameful, Sharma warned that such irresponsible behavior could erode public faith in democracy. He urged the Chief Minister to rein in his ministers or be ready to face public backlash.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment