best news portal development company in india

पूर्व छात्रों से मिले विधायक कै. रणजीत सिंह

SHARE:

पूर्व छात्र समारोह में संबोधित करते विधायक कै. रणजीत सिंह।
पूर्व छात्र समारोह में संबोधित करते विधायक कै. रणजीत सिंह।
पूर्व छात्र समारोह में संबोधित करते विधायक कै. रणजीत सिंह।

पूर्व छात्रों से मिले विधायक कै. रणजीत सिंह

कांगड़ा, 28 जुलाई:
पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पूर्व छात्र संघ मिलन समारोह में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा उनका स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में विधायक ने भावुक होते हुए कहा कि, “मुझे आज गर्व है कि मैं उसी विद्यालय में आया हूं जहाँ से मैंने शिक्षा ग्रहण की थी। जिन गुरुओं ने मुझे सिखाया, उनके सामने आज विधायक के रूप में खड़ा हूं।”

उन्होंने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों की लिखाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। “बच्चे पढ़ तो लेते हैं, लेकिन लिखाई साफ़ न होने के कारण परीक्षाओं में नंबर कम आते हैं।”

विधायक ने विद्यालय में साफ-सफाई की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के वॉशरूम की स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है क्योंकि गंदगी से ही अधिकतर बीमारियाँ जन्म लेती हैं। उन्होंने वादा किया कि यदि नए वॉशरूम निर्माण के लिए बजट की आवश्यकता होगी, तो वे उसे स्वयं उपलब्ध करवाएंगे।

विधायक ने यह भी कहा कि एक गुरु ही वह मार्गदर्शक होता है जो भविष्य का सही रास्ता दिखाता है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का वादा किया। समारोह में शिक्षकों, छात्रों और पूर्व विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

MLA Capt. Ranjit Singh Attends Alumni Meet at His Alma Mater

Stresses on Cleanliness, Handwriting & Gratitude to Teachers

Kangra, July 28 (Devbhumi Mirror Bureau):
MLA Capt. Ranjit Singh attended the alumni meet at PM Shri Government Senior Secondary School, his former school, where he was warmly welcomed by the principal and staff.

During his speech, the MLA expressed deep emotions, stating, “I feel immense pride to stand before the very teachers who once taught me.” He emphasized the importance of good handwriting among students, noting that poor handwriting often impacts exam performance, even when the content is correct.

He also addressed the issue of sanitation in school toilets. “While classrooms and campus are cleaned, washrooms are often neglected. Most diseases originate from such places,” he said. Capt. Singh assured the gathering that he would personally fund the construction or renovation of hygienic restrooms if needed.

Calling teachers the true architects of the future, he promised every possible support to the school as a former student. The event saw participation from teachers, alumni, and students, creating a nostalgic and inspiring atmosphere.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment