
राज्यपाल ने खजियार के मिस्टिक विलेज का दौरा किया
चंबा, 28 जुलाई:
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा जिले के प्रसिद्ध खजियार स्थित मिस्टिक विलेज (पुखरी) का दौरा किया। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उनके साथ रहीं। राज्यपाल ने गांव की स्वच्छता, पारंपरिक संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण की सराहना करते हुए इसे हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से बेहतर बताया।
उन्होंने कहा कि यहां की होमस्टे सुविधा, शुद्ध वायु और प्राकृतिक सुंदरता न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं, बल्कि पर्यटकों को आकर्षित करने में भी सहायक हैं। राज्यपाल ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे गांव की आर्थिकी मजबूत होगी और हिमाचल की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिलेगी।
उन्होंने स्थानीय सड़कों और आवाजाही की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने आईसीआरटी इंडिया फाउंडेशन और जिला प्रशासन चंबा के मध्य हुए समझौते की सराहना की, जिससे चंबा के अनछुए पर्यटन स्थलों में विकास की संभावना प्रबल हुई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर राज्यपाल का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक नीरज नैयर, डॉ. हंस राज, डी.एस. ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।
Governor Visits Mystic Village in Khajjiar
Appreciates Natural Beauty, Emphasizes Rural Tourism Boost
Chamba, July 28 (Devbhumi Mirror Bureau):
Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla, accompanied by Lady Governor Janaki Shukla, visited the scenic Mystic Village in Khajjiar (Pukhri). Deeply impressed by the village’s pristine beauty and rich culture, the Governor stated that the natural environment here rivals any other tourist destination in the state.
He appreciated the efforts of the Chamba administration and tourism department in promoting rural tourism and emphasized that responsible tourism and eco-friendliness are the need of the hour.
The Governor highlighted that well-maintained homestay facilities and clean air make Pukhri an ideal health destination. He assured support from central and forest ministries for enhancing tourism infrastructure and road connectivity to the village.
He also lauded the MoU signed between ICRT India Foundation and the Chamba district administration during the Minjar Mela, saying it would open doors to new tourist hotspots and uplift local livelihoods.
Traditional folk performances marked the Governor’s warm welcome by villagers. MLAs Neeraj Nayyar, Dr. Hans Raj, D.S. Thakur, DC Mukesh Repaswal, SP Abhishek Yadav, and other dignitaries were present during the visit.







