
🏀 टौणी देवी में तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता
हमीरपुर, 28 जुलाई 2025 | देवभूमि मिरर
हमीरपुर की खेल नगरी टौणी देवी में 3 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय स्टेट अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जय माता टौणी देवी बास्केटबॉल कमेटी द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 12 आमंत्रित टीमें भाग लेंगी, जिनसे कोई भी एंट्री फीस नहीं ली गई है।
विजेता टीम को ₹21,000 नकद पुरस्कार, ट्रॉफी व मोमेंटो तथा उपविजेता को ₹15,000 नकद, ट्रॉफी और मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा। “बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन विजय कुमार मलकानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संसार चंद सोनी और महासचिव राजेश बहल ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के रहने-खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन कैप्टन विजय मलकानिया और संसार चंद सोनी संयुक्त रूप से करेंगे, जबकि समापन समारोह में राजेश बहल मुख्य अतिथि होंगे।
कमेटी के अन्य सदस्य सिंपल पठानिया, टीटू राम, अभिनंदन, देशराज, मंजीत सिंह, संजीव चौहान ने स्थानीय लोगों से स्कूल ग्राउंड में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
🏀 U19 Basketball Tournament to Begin in Tauni Devi
Hamirpur, 28 July 2025 | Devbhumi Mirror
The three-day U19 State Basketball Tournament will kick off on August 3, 2025, in Tauni Devi, known as the nursery of basketball in Himachal. The event is being organized by Jai Mata Tauni Devi Basketball Committee. A total of 12 invited teams from across the state will participate, with no entry fee.
The winning team will be awarded ₹21,000 in cash, along with a trophy and mementos. The runner-up will receive ₹15,000, a trophy, and mementos. A special award will also be presented to the “Best Player of the Tournament.”
According to the organizing committee led by President Captain Vijay Kumar Malkania and General Secretary Rajesh Bahal, free accommodation and meals will be provided to all teams. The opening ceremony will be conducted by Captain Malkania and S.C. Soni, while Rajesh Bahal will be the chief guest at the closing ceremony.
Local residents are encouraged to attend the event from August 3 to 5 at the Tauni Devi School Ground and cheer on the players.







