
राजगढ़, 29 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश लोनिवि और जल शक्ति विभाग कर्मचारी मजदूर यूनियन की राजगढ़ इकाई की बैठक मंगलवार को स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में रतन सिंह को यूनियन का नया प्रधान चुना गया। हरीश को वरिष्ठ उप प्रधान, जगदेव को उप प्रधान, वीर विक्रम सिंह को महासचिव और अरुण को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बलवंत सिंह को सह सचिव, गंगाराम को संगठन सचिव, देव प्रकाश को मुख्य सलाहकार, वीरेन्द्र को सलाहकार और भूपेंद्र को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त सुरेन्द्र कौशल को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगदीश, मोतीलाल, चमन, भूपेन्द्र, विकास, विक्रम, अमित और प्रीतम को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान को लेकर यूनियन ने नई ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प लिया है।
Rajgarh, July 29:
A meeting of the Himachal Pradesh PWD and Jal Shakti Vibhag Employees Workers Union, Rajgarh unit, was held at the local Rest House on Tuesday. During the session, the old executive body was dissolved and a new one was formed with consensus.
Ratan Singh has been elected as the new President of the union. Harish was appointed as Senior Vice President, Jagdev as Vice President, Veer Vikram Singh as General Secretary, and Arun as Vice President. Balwant Singh was given the post of Joint Secretary, Ganga Ram as Organization Secretary, Dev Prakash as Chief Advisor, Virendra as Advisor, and Bhupendra as Treasurer.
Surendra Kaushal has been made the Press Secretary. Additionally, Jagdish, Motilal, Chaman, Bhupendra, Vikas, Vikram, Amit, and Preetam have been included as executive members.
The newly formed executive body pledged to work actively towards safeguarding employees’ rights and addressing their issues efficiently.







