best news portal development company in india

कुल्लू दशहरा में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक

SHARE:

कुल्लू दशहरा में सांस्कृतिक झांकियों की प्रस्तुति की तैयारी।
कुल्लू दशहरा में सांस्कृतिक झांकियों की प्रस्तुति की तैयारी।
कुल्लू दशहरा में सांस्कृतिक झांकियों की प्रस्तुति की तैयारी।

कुल्लू दशहरा में दिखेगी सांस्कृतिक विरासत की झलक
2 से 8 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन

कुल्लू, 4 अगस्त।
कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का आयोजन इस वर्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक किया जाएगा। उत्सव के दौरान 8 अक्टूबर को ढालपुर मैदान में भव्य अंतरराष्ट्रीय कल्चर परेड आयोजित की जाएगी, जिसमें देश-विदेश से आए कलाकार अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के अन्य राज्यों से आए प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं भी थीम आधारित झांकियों के माध्यम से हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन करेंगे।

इस संबंध में अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार का आयोजन समावेशी, रचनात्मक और अधिक प्रभावशाली होगा। उत्कृष्ट झांकियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

उन्होंने सभी को ‘हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत’ विषय पर झांकियां तैयार करने का सुझाव दिया। बैठक में एसी जयवंती ठाकुरडीएफओ शशि किरणजिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरियातहसीलदार सुरभि नेगी और अन्य अधिकारी व शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Kullu Dussehra to Celebrate Culture with International Parade
Grand event to be held from October 2 to 8 in Dhalpur

Kullu, August 4:
The grand International Kullu Dussehra Festival will be held from October 2 to 8, 2025. A highlight of the celebration will be the International Culture Parade on October 8, organized at Dhalpur Ground, where artists from various countries and Indian states will showcase their vibrant traditions.

Alongside, students from different educational institutions in Kullu will present creative tableaux based on the theme ‘Cultural Heritage of Himachal Pradesh’.

In a preparatory meeting, Additional Deputy Commissioner Ashwani Kumar informed the heads of educational institutions about the planning and called for greater student participation to make the event more inclusive and vibrant.

The best-performing tableaux will be awarded attractive prizes, and suggestions for creative interpretation of Himachali culture were welcomed.

The meeting was attended by Assistant Commissioner Jaywanti ThakurDFO Shashi KiranDistrict Language Officer Promila GuleriaTehsildar Surbhi Negi, and representatives from various departments and schools.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment