
ऊना, 5 अगस्त 2025।
मानसून के मौसम में फैलने वाली बीमारी स्क्रब टाइफस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। यह रोग संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है, जो आमतौर पर झाड़ियों, खेतों या घास में रहने वाले चूहों से उत्पन्न होता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. एस.के. वर्मा के अनुसार यह बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे में नहीं फैलती और समय पर इलाज से पूरी तरह ठीक हो जाती है।
डॉ. वर्मा ने बताया कि यदि किसी को 104-105 डिग्री तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, ठंड लगना, थकान और शरीर में अकड़न हो रही है, तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। संक्रमण बढ़ने पर गिल्टियां (lymph nodes) भी हो सकती हैं।
बचाव के लिए सलाह:
-
घर और आसपास सफाई रखें
-
झाड़ियां और घास न उगने दें
-
कीटनाशक छिड़काव करें
-
खेतों में काम करते समय शरीर को ढकें
जिलाधीश जतिन लाल ने लोगों से स्क्रब टाइफस, डेंगू और अन्य मानसूनी रोगों से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और स्वच्छता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।
Una, August 5, 2025.
Scrub Typhus, a common monsoon-related illness, is not a cause for panic. According to Chief Medical Officer Dr. S.K. Verma, this disease is caused by the bite of a mite infected with Rickettsia bacteria, which thrives in areas with dense grass, bushes, and rodents. It is not contagious and can be cured easily with timely medical treatment.
Symptoms to watch for include:
-
High fever (104–105°F)
-
Severe joint pain and chills
-
Body stiffness and fatigue
-
Swollen lymph nodes in neck, arms, or hips
Dr. Verma urged people to consult a doctor immediately if any of these symptoms appear.
Precautionary Measures:
-
Maintain hygiene in and around homes
-
Avoid water stagnation
-
Use insect repellents and pesticides
-
Wear protective clothing during fieldwork
Deputy Commissioner Jatin Lal appealed to the public to support the district’s awareness campaign against Scrub Typhus, Dengue, and other vector-borne diseases. He emphasized the need for community participation and personal vigilance to prevent seasonal infections.







