
हमीरपुर, 5 अगस्त 2025।
कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर में मेरा युवा भारत के सौजन्य से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर रजिस्ट्रार गुलशन संधू मुख्य अतिथि, डायरेक्टर पीएनवी अजय कतना विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने की।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, कुसुम योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष और स्किल इंडिया मिशन जैसी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. अंचित सागर, डॉ. आशा, डॉ. गुलशन, प्रो. राहुल और शशि पाल ने छात्रों को जागरूक किया।
प्रो. राहुल ने स्किल इंडिया के अंतर्गत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी, जबकि शशि पाल ने नशा मुक्त भारत अभियान पर शपथ दिलाकर छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने का कार्य किया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला युवा अधिकारी दीपमाला ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जल जीवन मिशन, स्टैंडअप इंडिया जैसे अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी और विद्यार्थियों से इन्हें घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस कार्यशाला में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, शिक्षकगण, गैर-शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Hamirpur, August 5, 2025.
A one-day workshop focused on various central government schemes was organized at Career Point University Hamirpur in collaboration with Mera Yuva Bharat. The event began with a traditional lamp lighting ceremony.
Registrar Gulshan Sandhu attended as the chief guest, and Director PNV Ajay Katna was the special guest. The session was presided over by District Youth Officer Deepmala.
Key speakers including Dr. Anchit Sagar, Dr. Asha, Dr. Gulshan, Prof. Rahul, and Shashi Pal informed students about major government schemes such as PM Mudra Yojana, Digital India, PM-Kisan Samman Nidhi, and Ayush programs.
Prof. Rahul emphasized the various Skill India Mission programs, while Shashi Pal administered an anti-drug pledge and encouraged students to contribute to building a healthy society.
District Youth Officer Deepmala also highlighted schemes like Swachh Bharat Mission, Jal Jeevan Mission, and Standup India. The session concluded with a call for youth to become ambassadors of these schemes in their communities.







