best news portal development company in india

कुल्लू में मतदान केंद्रों की सूची जारी

SHARE:

उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश
उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश
उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश

कुल्लू, 6 अगस्त 2025।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस. रवीश ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुल्लू जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों — मनाली (22), कुल्लू (23), बंजार (24), और आनी (25-अ.जा.) में मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन 21 जुलाई से 5 अगस्त 2025 तक किया गया।

सत्यापन के दौरान मतदान केंद्रों की इमारतों की उपयुक्तता और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की जांच की गई। इसके पश्चात लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25 के तहत मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची 7 अगस्त 2025 को प्रकाशित कर दी गई है।

यह सूचियां 13 अगस्त 2025 तक जिला निर्वाचन कार्यालय कुल्लू, सभी उपमंडल अधिकारियों, तहसील और उपतहसील कार्यालयों में नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। इच्छुक नागरिक http://ceohimachal.gov.in वेबसाइट पर भी सूचियां देख सकते हैं।

जागरूक नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे यदि किसी मतदान केंद्र के युक्तिकरण को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव देना चाहते हैं, तो वे 7 से 13 अगस्त 2025 के बीच लिखित रूप में जिला निर्वाचन अधिकारी या संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत करें।

Kullu, August 6, 2025:
District Election Officer and Deputy Commissioner Torul S. Raviish informed that as per the directions of the Election Commission of India, the physical verification of polling stations in all four Assembly segments of Kullu district — Manali (22), Kullu (23), Banjar (24), and Anni (25-SC) — was conducted from 21st July to 5th August 2025.

During the verification, the suitability of polling buildings and availability of basic amenities were thoroughly checked. Accordingly, under Section 25 of the Representation of the People Act, 1951, the draft list of polling stations was published on August 7, 2025.

These draft lists will remain open for public inspection until August 13, 2025, at the District Election Office, SDM offices, tehsils, and sub-tehsils. Citizens may also view them online at http://ceohimachal.gov.in.

All concerned citizens are requested to submit any objections or suggestions regarding the rationalization of polling stations to the District Election Officer or respective Electoral Registration Officers from August 7 to August 13, 2025.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment