best news portal development company in india

डॉ. शांडिल ने विकास कार्यों की समीक्षा की

SHARE:

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने सोलन अस्पताल में रोगियों का हाल जाना
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने सोलन अस्पताल में रोगियों का हाल जाना
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने सोलन अस्पताल में रोगियों का हाल जाना

डॉ. शांडिल ने विकास कार्यों की समीक्षा की

सोलन, 6 अगस्त 2025 – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

डॉ. शांडिल ने विशेष रूप से उन योजनाओं की समीक्षा की जो समाज के कमजोर वर्गों, युवाओं और किसानों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने हेतु जागरूकता अभियानों को तेज करने के निर्देश भी दिए।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का दौरा किया और रोगियों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान डॉक्टरों और स्टाफ से भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को भी वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों और आपूर्ति लाइनों की मरम्मत शीघ्र करने को कहा।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग निदेशक डॉ. गोपाल बैरी, नगर निगम आयुक्त एकता कापटा, एसडीएम डॉ. पूनम बंसल, एएसपी राजकुमार चंदेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Dr. Shandil Instructs Timely Completion of Solan Projects

Solan, August 6, 2025 – Colonel Dr. Dhani Ram Shandil, Minister of Health, Social Justice, and Sainik Welfare, chaired a review meeting of various ongoing development projects in Solan district. He instructed officials to ensure time-bound completion of all schemes to maximize public benefit.

Focusing on initiatives for the welfare of weaker sections, youth, and farmers, Dr. Shandil emphasized that the state government is committed to delivering inclusive development. He also directed departments to intensify anti-drug awareness campaigns to protect youth from substance abuse.

Later, Dr. Shandil visited the Regional Hospital in Solan to check healthcare services and interacted with patients and hospital staff. He discussed strategies to further strengthen the health infrastructure.

Public Works and Jal Shakti officials were also instructed to expedite repairs to roads and pipelines damaged due to recent heavy rains.

Director of Health Dr. Gopal Berry, SDM Dr. Poonam Bansal, ASP Rajkumar Chandel, and officials from various departments were present during the visit.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment