best news portal development company in india

जवाहर नवोदय पंडोह में वॉक-इन-इंटरव्यू 19 को

SHARE:

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छात्रावास अधीक्षक के पद हेतु 19 अगस्त को वॉक-इन-इंटरव्यू।
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छात्रावास अधीक्षक के पद हेतु 19 अगस्त को वॉक-इन-इंटरव्यू।
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छात्रावास अधीक्षक के पद हेतु 19 अगस्त को वॉक-इन-इंटरव्यू।

मंडी, 10 अगस्त। जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह में सत्र 2025-26 हेतु छात्रावास अधीक्षक (एक महिला एवं एक पुरुष) के अनुबंध आधारित पदों को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 19 अगस्त 2025 को आयोजित होगा। यह इंटरव्यू विद्यालय परिसर में सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक होगा।

प्रधानाचार्य एस. डी. शर्मा ने बताया कि अनुबंध अवधि 10 माह की होगी और चयनित अभ्यर्थियों को ₹35,750 मासिक मानदेय मिलेगा। आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। 1 मई 2025 को अभ्यर्थी की आयु 35 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त आवासीय विद्यालय में सातवें वेतन आयोग के स्तर-5 या उससे ऊपर में 5 वर्ष का अनुभव, अथवा ₹29,200 मासिक वेतन पर 7 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

पूर्व रक्षा कर्मियों के लिए न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक रहेगा, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व कार्यरत अभ्यर्थियों के लिए यह अवधि 3 वर्ष कर दी गई है। अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, स्व-प्रमाणित प्रतियां और 2 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय पर उपस्थित होना होगा।

Mandi, August 10. Jawahar Navodaya Vidyalaya, Pandoh, will conduct a walk-in interview on August 19, 2025, to fill contractual posts of Hostel Superintendent (one male and one female) for the 2025-26 session. The interview will be held on the school premises from 9:00 AM to 10:30 AM.

Principal S.D. Sharma informed that the contract will be for 10 months, with a monthly honorarium of ₹35,750. Applicants must hold a bachelor’s degree in any discipline and be aged between 35 and 62 years as of May 1, 2025. Candidates must have at least 5 years of experience in a recognized residential school in 7th CPC Pay Level-5 or above, or 7 years of experience with a consolidated pay of ₹29,200 per month.

For ex-servicemen, a minimum of 5 years of experience is required, while for former employees of Jawahar Navodaya Vidyalayas, the experience requirement is reduced to 3 years. Candidates must bring all original certificates, experience proofs, self-attested copies, and two recent passport-size photographs.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment