best news portal development company in india

मंडी में 11 से 14 अगस्त तक मौसम अलर्ट

SHARE:

मंडी जिला में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड पर।
मंडी जिला में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड पर।
मंडी जिला में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड पर।

मंडी, 10 अगस्त। मौसम विभाग ने मंडी जिला में 11 अगस्त से 14 अगस्त की सुबह तक यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 और 13 अगस्त को यलो अलर्ट, जबकि 12 और 14 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। प्रशासन ने संभावित मौसम प्रभावों से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जिला प्रशासन की पूरी टीम अलर्ट मोड पर है और आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भारी बारिश या बाढ़ की स्थिति में घर से बाहर न निकलें, नदियों-नालों के किनारे न जाएं और प्रशासन की सलाह का पालन करें।

आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 1077 या 01905-226201 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से सजग और सुरक्षित रहने की अपील की है।

Mandi, August 10: The Meteorological Department has issued yellow and orange alerts for Mandi district from August 11 to the morning of August 14. Yellow alerts will be in place on August 11 and 13, while orange alerts will be issued on August 12 and 14. The district administration has completed all preparations to deal with any possible impact of adverse weather.

Deputy Commissioner Apoorv Devgan said that the administration is on full alert, and all departments have been instructed to ensure prompt relief and rescue operations in case of emergencies. He appealed to the public to avoid unnecessary travel, stay away from rivers and streams, and follow official advisories.

In case of an emergency, citizens can contact the District Disaster Management Control Room at toll-free number 1077 or 01905-226201. The administration has urged everyone to remain vigilant and safe.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment