
हमीरपुर, 10 अगस्त। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को सर्किट हाउस में जनता की समस्याएं सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर निपटारा किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष समस्याएं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के संज्ञान में लाई जाएंगी। कई प्रतिनिधिमंडलों ने भी अपनी मांगें प्रस्तुत कीं, जिन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। इसी दौरान उन्होंने स्थानीय लोक कलाकार विपत राज के नशा विरोधी गीत “छड नशेया दा पीणा हो” का विमोचन किया, जो सोशल मीडिया पर उपलब्ध होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह गीत नशा मुक्ति अभियान में अहम भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर कई गणमान्य नेता और संगठन प्रतिनिधि मौजूद रहे। बाद में, सुनील शर्मा ने कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला संगठक दिवंगत मदन लाल कौंडल के घर जाकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।
Hamirpur, August 10: Sunil Sharma Bittu, Political Advisor to the Chief Minister, held a public hearing at the Circuit House on Sunday, addressing several grievances on the spot and assuring to convey unresolved issues to CM Thakur Sukhvinder Singh Sukhu. Various delegations also presented memoranda, which will be taken up with the CM.
Sharma emphasized that the government’s top priority is resolving public issues promptly and ensuring welfare schemes reach eligible beneficiaries. He also launched a new anti-drug folk song “Chhad Nasheya Da Peena Ho” by local artist Vipat Raj, available on YouTube and social media. Sharma expressed hope the song would contribute significantly to the state’s anti-drug campaign.
Several dignitaries and organization representatives were present. Earlier, Sharma visited the family of late Congress Seva Dal’s former district organizer Madan Lal Kaundal in Kutheda to offer condolences.







