best news portal development company in india

राजीव राणा ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन

SHARE:

राजीव राणा दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटते हुए।
राजीव राणा दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटते हुए।
राजीव राणा दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटते हुए।

हमीरपुर, 10 अगस्त।
असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने अपना जन्मदिन कुठेड़ा घुमारवीं स्थित आशा किरण संस्थान के दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया और उनके साथ हंसी-खुशी के पल साझा किए।

राजीव राणा ने कहा कि इन बच्चों की मासूम मुस्कान और स्नेह उनके जीवन का सबसे कीमती उपहार है। उन्होंने संस्थान द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए समाज से अपील की कि सभी लोग दिव्यांगजनों के सहयोग के लिए आगे आएं, ताकि उन्हें भी सम्मानजनक और खुशहाल जीवन मिल सके।

समारोह में लगभग 26 बच्चों ने गीत और तालियों के साथ माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में मिठाई वितरण किया गया और बच्चों के साथ समय बिताकर राजीव राणा ने उन्हें आशीर्वाद और प्यार दिया।

Rajeev Rana Celebrates Birthday with Specially-Abled Children

Hamirpur, August 10.
Rajeev Rana, State Chairman of the Unorganised Workers and Employees Congress (KKC), celebrated his birthday with specially-abled children at Asha Kiran Institute, Kutheda Ghumarwin. He cut the cake with the children and shared joyful moments with them.

Rana expressed that the innocent smiles and affection of these children are the most precious gift of his life. Appreciating the institute’s noble work, he urged society to come forward and support specially-abled individuals so they can also lead a dignified and happy life.

Around 26 children participated in the celebration, singing songs and clapping to make the occasion memorable. Sweets were distributed, and Rana spent quality time giving them blessings and love.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment