best news portal development company in india

शिक्षा मंत्री ने 1.28 करोड़ की पेयजल योजना शुरू

SHARE:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पराली बदरूनी में पेयजल योजना का उद्घाटन करते हुए।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पराली बदरूनी में पेयजल योजना का उद्घाटन करते हुए।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर पराली बदरूनी में पेयजल योजना का उद्घाटन करते हुए।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उप-मंडल कोटखाई की ग्राम पंचायत पराली बदरूनी में 1 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित सलोग नाला से कुफ्फरबाग उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। इस महत्वाकांक्षी योजना से 5 गांवों के लगभग 1000 निवासी लाभान्वित होंगे।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र में पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना पर 38 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे 27 पंचायतों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यह परियोजना गर्मियों में जल संकट दूर करने में महत्वपूर्ण होगी।

उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके अलावा, पुड़ग रियोघाटी सड़क के उन्नयन के लिए 26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और निर्माण कार्य प्रगति पर है। देवरी खनेटी में 2.92 करोड़ रुपये की लागत से अलांवग-नक्सेटली-रेयोघाटी सड़क का निर्माण भी किया गया है।

पूरे विधानसभा क्षेत्र में 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण हो रहा है, जिसमें देवरी खनेटी का 1.82 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पीएचसी भी शामिल है। उन्होंने खनेटी में देवी नंदन मंदिर निर्माण हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

Himachal Pradesh Education Minister Rohit Thakur inaugurated the Slog Nala to Kuffarbagh Lift Drinking Water Scheme worth ₹1.28 crore in Gram Panchayat Parali Badrooni, Kotkhai subdivision. This ambitious project will benefit nearly 1,000 residents of five villages.

Addressing the public gathering, he highlighted that a major lift drinking water project from the Pabbar River is underway at a cost of ₹38 crore to supply water to 27 panchayats of Jubbal-Nawar-Kotkhai. The project will significantly ease the summer water crisis.

The minister also planted saplings to promote environmental conservation. He informed that ₹26 crore has been sanctioned for the upgradation of the Pudag-Riyoghati road and ₹2.92 crore has been spent on the Alaong-Naxetli-Riyoghati via Kangi Nala road.

In addition, ten Primary Health Centres are being constructed across the constituency, including one in Devari Khaneti at a cost of ₹1.82 crore. Thakur also announced ₹5 lakh for the construction of Devi Nandan Temple in Khaneti.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment