best news portal development company in india

भूस्खलन से ठप कंडानाला-राजगढ़ पेयजल योजना

SHARE:

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करते जल शक्ति विभाग के कर्मचारी।
भूस्खलन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करते जल शक्ति विभाग के कर्मचारी।
भूस्खलन से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करते जल शक्ति विभाग के कर्मचारी।

राजगढ़, 11 अगस्त — शुक्रवार को भारी भूस्खलन के कारण कंडानाला-राजगढ़ प्रवाह योजना पूरी तरह ठप हो गई, जिससे नगर पंचायत राजगढ़ के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। शमोगा और कंडा के बीच कई स्थानों पर मलबा गिरने से मुख्य पाइपलाइन 2 से 3 जगह टूट गई। इस वजह से अधिकांश इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में स्थानीय जल स्रोत भी नहीं हैं।

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र चौहान ने बताया कि विभागीय कर्मचारी खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मरम्मत कार्य में जुटे हैं, ताकि जल्द जलापूर्ति बहाल हो सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मरम्मत पूरी होने तक पानी का अत्यधिक सावधानी से उपयोग करें और व्यर्थ न बहाएं। प्रशासन ने भी पानी बचाने के लिए लोगों से सहयोग की अपेक्षा जताई है।

Rajgarh, August 11 — The Kandanal-Rajgarh water supply scheme came to a complete halt on Friday due to heavy landslides, disrupting drinking water supply to all wards of Rajgarh Nagar Panchayat. Multiple landslides between Shamoga and Kanda damaged the main pipeline at two to three points, causing a severe water crisis in several areas. Some localities do not have alternative water sources, worsening the situation.

Executive Engineer of the Jal Shakti Department, Jogendra Chauhan, informed that despite adverse weather and challenging terrain, repair teams are working tirelessly to restore supply at the earliest. He urged citizens to use water cautiously and avoid wastage until repairs are completed. The administration has also appealed for public cooperation in conserving water.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment