best news portal development company in india

26 घंटे बाद भी बंद सनौरा-नेरीपुल-छैला मार्ग

SHARE:

26 घंटे बाद भी बंद सनौरा-नेरीपुल-छैला मार्ग
26 घंटे बाद भी बंद सनौरा-नेरीपुल-छैला मार्ग
26 घंटे बाद भी बंद सनौरा-नेरीपुल-छैला मार्ग

राजगढ़, 11 अगस्त। भारी भूस्खलन के चलते यशवंतनगर से सनौरा-नेरीपुल-छैला मार्ग 26 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाया है। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों भारी और हल्के वाहन शनिवार शाम से जाम में फंसे हुए हैं। शनिवार शाम लगभग 4 बजे जघेड़ के पास भारी ढांक गिरने से यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था।
लोक निर्माण विभाग ने रविवार सुबह दो जेसीबी मशीनों को कार्य पर लगा दिया, लेकिन भूस्खलन की मात्रा इतनी अधिक थी कि मार्ग अभी तक पूरी तरह नहीं खुल सका है। कनिष्ठ अभियंता लोनिवि हाब्बन बृजेश शर्मा के अनुसार युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य जारी है और शाम तक हल्के वाहनों के लिए मार्ग खोलने की संभावना है।
गौरतलब है कि यह मार्ग वर्तमान में अपर शिमला के सेब परिवहन का मुख्य रास्ता है, जिससे देश की विभिन्न मंडियों में सेब भेजे जा रहे हैं। जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कुछ वाहन वैकल्पिक मार्ग से सोलन की ओर निकल रहे हैं।

Rajgarh, August 11— The Yashwantnagar-Sanoora-Neripul-Chaila road remains closed for more than 26 hours following a massive landslide near Jaghed on Saturday evening. Hundreds of heavy and light vehicles have been stuck on both sides of the road since yesterday.
According to officials, the landslide occurred around 4 PM on Saturday, completely blocking the route. The Public Works Department deployed two JCB machines early Sunday morning, but the sheer volume of debris has delayed the reopening.
Junior Engineer of PWD Habban, Brijesh Sharma, stated that debris removal work is being carried out on a war footing, and light vehicles may be allowed by evening.
This road is a key route for transporting apples from Upper Shimla to various markets across India. The prolonged closure has caused significant inconvenience to commuters, while some vehicles are taking alternative routes via Chandol-Rajgarh to reach Solan.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment