best news portal development company in india

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी महाधिवेशन की तैयारियाँ

SHARE:

लुधियाना में ज़िला परिषद की बैठक में 25वें महाधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा करते पार्टी सदस्य।
लुधियाना में ज़िला परिषद की बैठक में 25वें महाधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा करते पार्टी सदस्य।
लुधियाना में ज़िला परिषद की बैठक में 25वें महाधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा करते पार्टी सदस्य।

लुधियाना, (राजकुमार शर्मा) — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ज़िला परिषद की बैठक शहीद करनैल सिंह ईसरू भवन में आयोजित हुई, जिसमें 21-25 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में होने वाले 25वें राष्ट्रीय महाधिवेशन और पार्टी के 100वें वर्षगांठ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। ज़िला सचिव डी.पी. मौड द्वारा भेजे गए एजेंडे पर साथियों ने अपने विचार साझा किए और महाधिवेशन को लेकर ज़िले के गाँवों व कस्बों में उत्साहपूर्ण माहौल की जानकारी दी।
बैठक में निर्णय हुआ कि 26 अगस्त को हुसैनी वाला से आने वाले जत्थे का स्वागत गाँव नवां चूड़ चक्क में किया जाएगा, जिसके बाद जत्था लुधियाना ज़िले के विभिन्न इलाकों में जाएगा। 27 अगस्त को यह यात्रा गाँव सराभा में शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि के साथ समाप्त होगी।
पार्टी 15 अगस्त को गाँव ईसरू में शहीद करनैल सिंह ईसरू का शहादत दिवस मनाएगी और 7 सितंबर को मुल्लांपुर में कृषि संबंधी सेमिनार का आयोजन करेगी। 21 सितंबर को मोहाली में आयोजित महारैली में लुधियाना से 20 बसों का काफिला भाग लेगा। साथ ही, 16 अगस्त को संगरूर में प्रशिक्षण शिविर में पांच स्वयंसेवक भेजे जाएंगे।

Ludhiana, (Rajkumar Sharma) — The District Council of the Communist Party of India (CPI) convened at Shaheed Karnail Singh Isru Bhavan to finalize preparations for the 25th National Congress, scheduled to be held in Chandigarh from September 21 to 25, 2025, coinciding with the party’s centenary celebrations. District Secretary D.P. Maud’s agenda was discussed, with members sharing their excitement about the upcoming event across villages and towns.
It was decided that on August 26, a grand welcome would be given to the marching contingent from Hussainiwala at Nawan Chood Chakk village, followed by visits to various areas of Ludhiana district. The march will conclude on August 27 at Sarabha village with tributes to martyr Kartar Singh Sarabha.
The party will observe Shaheed Karnail Singh Isru’s martyrdom day on August 15 and organize an agriculture seminar at Mullanpur on September 7. On September 21, a convoy of 20 buses from Ludhiana will participate in the mega rally in Mohali. Additionally, five volunteers will attend a training camp in Sangrur on August 16.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment