best news portal development company in india

अभिनव पहलों से शिक्षा में हिमाचल की प्रगति

SHARE:

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया अमेरिकी शैक्षणिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए।
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया अमेरिकी शैक्षणिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए।
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया अमेरिकी शैक्षणिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करते हुए।

हिमाचल प्रदेश शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अमेरिका के पेन स्टेट ग्लोबल अफेयर्स की सलाहकार डॉ. वासु सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी कार्यक्रम ने प्रदेश में शिक्षा को और अधिक समावेशी व सशक्त बनाया है। वर्ष 2022 में दो महाविद्यालयों में पायलट परियोजना के रूप में शुरू हुई इस पहल ने अंतर-सांस्कृतिक शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया है।
प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए सिंगापुर के प्रिंसिपल एकेडमी के साथ समझौता किया है। साथ ही, शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है। इन प्रयासों का परिणाम है कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश ने देशभर में पांचवां स्थान हासिल किया है।
बैठक के दौरान पेन स्टेट लिहाई वैली की कुलपति डॉ. टीना रिचर्डसन के साथ भी गहन विचार-विमर्श हुआ और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की गई। विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Pradesh is making remarkable strides in the education sector. Deputy Chief Whip Kewal Singh Pathania met Dr. Vasu Singh, Advisor to Penn State Global Affairs, USA, to discuss the impact of the Global Academic Partnership Program. Launched in 2022 as a pilot in two state colleges, the program has significantly boosted intercultural academic exchange.
The state government has taken several reformative measures, including a historic agreement with the prestigious Principal Academy of Singapore to provide world-class training to teachers. Additionally, both teachers and meritorious students are being sent on educational tours. As a result, Himachal Pradesh achieved the 5th rank in the National Achievement Survey.
During the meeting, in-depth discussions were also held with Dr. Tina Richardson, Chancellor of Penn State Lehigh Valley, focusing on strengthening future collaborations. MLA Vinod Sultanpuri was also present during the discussions.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment