
धर्मशाला, 13 अगस्त – नगर निगम धर्मशाला वार्ड नंबर-14 के नैतड़ में जल्द ही स्थानीय लोगों को सामुदायिक भवन की सुविधा मिलेगी। बुधवार को विधायक सुधीर शर्मा ने सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। इस निर्माण के लिए 4 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है और बाकी धनराशि भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक ने धौलाधार कालोनी में बन रहे सामुदायिक भवन की छत निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की।
इसके साथ ही शहीद मेजर दुर्गामल केप्टन दल बहादुर वाटिका में छत की सीलिंग और आधुनिक लाइट्स का उद्घाटन भी किया गया। विधायक ने कहा कि धर्मशाला के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इसी दिन भाजपा मंडल धर्मशाला (शहरी) ने दाड़ी से धौलाधार कॉलोनी तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में विधायक सुधीर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा, डॉ. विशाल नेहरिया, राजेश वर्मा, चंद्र भारद्वाज, और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी शामिल हुए। देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
Dharamshala, Aug 13 – Residents of Naitad will soon have a community hall as MLA Sudhir Sharma laid its foundation on Wednesday. An initial grant of ₹4 lakh has been released, with the remaining funds to follow soon. The MLA also announced ₹5 lakh for the roof construction of the community hall in Dhauladhar Colony.
In addition, the ceiling and modern lighting of Shaheed Major Durgamal Captain Dal Bahadur Vatika were inaugurated. The MLA affirmed that no compromise will be made in Dharamshala’s development.
On the same day, BJP Mandal Dharamshala (Urban) organised a Tiranga Yatra from Dari to Dhauladhar Colony under the leadership of MLA Sudhir Sharma. The rally saw participation from BJP District President Sachin Sharma, Dr. Vishal Nehria, Rajesh Verma, Chander Bhardwaj, and various youth leaders. The atmosphere was filled with patriotic zeal and slogans.







