best news portal development company in india

राजभवन में ‘ऐट होम’ कार्यक्रम सम्पन्न

SHARE:

राजभवन शिमला में ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में शामिल अतिथि।
राजभवन शिमला में ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में शामिल अतिथि।
राजभवन शिमला में ‘ऐट होम’ कार्यक्रम में शामिल अतिथि।

शिमला। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा भव्य ‘ऐट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया तथा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद थीं।

इस अवसर पर सांसद हर्ष महाजन, विधायक हरीश जनारथा, पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न आयोगों और बोर्डों के अध्यक्ष, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान व उपमहापौर उमा कौशल, कुलपति और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।

‘ऐट होम’ कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला। राजभवन में एक साथ विभिन्न राजनीतिक दलों, प्रशासन, न्यायपालिका, सेना और समाज के गणमान्यों की उपस्थिति ने इसे एक यादगार अवसर बना दिया।

Shimla – On the occasion of Independence Day, a grand ‘At Home’ reception was hosted by Governor Shiv Pratap Shukla at Raj Bhavan Shimla. The event was attended by Chief Justice of Himachal Pradesh High Court, Justice Gurmeet Singh Sandhawalia, and Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri. Lady Governor Janaki Shukla was also present on the occasion.

The gathering witnessed the presence of MP Harsh Mahajan, MLA Harish Janartha, former MP and State Congress President Pratibha Singh, senior military officers including Lt. General Devendra Sharma (GOC-in-C RTAC), and senior officials from the state and central government.

Also attending were the Mayor of Shimla, Surender ChauhanDeputy Mayor Uma Kaushal, Vice Chancellors, Chairpersons of various boards and commissions, along with retired soldiers and other dignitaries.

The ‘At Home’ event at Raj Bhavan reflected unity and patriotic spirit, bringing together leaders, officers, and citizens on the special occasion of Independence Day.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment