best news portal development company in india

चंद्रलोक कॉलोनी में नाले की समस्या हल

SHARE:

"चंद्रलोक कॉलोनी में नाले की समस्या का समाधान, राहत महसूस करते कॉलोनीवासी"
"चंद्रलोक कॉलोनी में नाले की समस्या का समाधान, राहत महसूस करते कॉलोनीवासी"
“चंद्रलोक कॉलोनी में नाले की समस्या का समाधान, राहत महसूस करते कॉलोनीवासी”

ऊना, 18 अगस्त।
नगर निगम ऊना द्वारा चलाए जा रहे विशेष डीसिल्टिंग और सफाई अभियान का असर अब वार्ड और कॉलोनियों में साफ दिखने लगा है। इसी क्रम में भड़ोलियां-चंद्रलोक कॉलोनी की वर्षों पुरानी नाले की समस्या का समाधान निगम प्रशासन ने कर दिया है।

इस समस्या के निवारण पर कॉलोनी की रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर आभार व्यक्त किया। ज्ञापन सौंपने वालों में अनूप राणा, अंशुल, जोगिंदर सिंह और के.के. सहगल शामिल रहे।

कॉलोनीवासियों ने कहा कि निगम प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही से उन्हें बरसात में जलभराव और गंदगी की गंभीर समस्या से राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का भी स्थायी समाधान होगा।व्

Una, August 18.
The special desilting and cleanliness drive initiated by Una Municipal Corporation is now showing positive results in several wards and colonies. In this sequence, the long-pending drainage issue of Bharoliya–Chandralok Colony has been successfully resolved by the corporation.

On this occasion, the Resident Welfare Association representatives submitted a memorandum of thanks to Municipal Commissioner and Additional Deputy Commissioner Mahendra Pal Gurjar. The delegation included Anoop Rana, Anshul, Joginder Singh, and K.K. Sehgal.

Residents appreciated the swift action of the administration, stating that this step has provided major relief from waterlogging and unhygienic conditions during the monsoon. They also expressed hope that the ongoing drive will continue to benefit other colonies and localities facing similar problems.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment