best news portal development company in india

हिमाचल ने परख सर्वेक्षण में रचा नया कीर्तिमान

SHARE:

स्वतंत्रता दिवस समारोह में PARAKH 2024 सफलता पर सम्मानित होते नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में PARAKH 2024 सफलता पर सम्मानित होते नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में PARAKH 2024 सफलता पर सम्मानित होते नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया।

धर्मशाला, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश की शिक्षा गुणवत्ता और राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परख (PARAKH) 2024 में राज्य की उत्कृष्ट सफलता को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी श्री सुधीर भाटिया को चार जिलों — कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर और ऊना — में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

हिमाचल प्रदेश ने परख 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2021 में 21वें स्थान पर रहने के बाद यह उपलब्धि राज्य की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव का संकेत है। कक्षा 3 स्तर पर दूसरा, कक्षा 6 पर पाँचवाँ और कक्षा 9 पर चौथा स्थान हासिल कर हिमाचल ने शिक्षा गुणवत्ता में निरंतर सुधार का प्रमाण दिया है।

जिला स्तर पर भी प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कांगड़ा जिले ने लगातार बेहतर परिणामों से राज्य की रैंकिंग को मजबूती दी। हमीरपुर ने गणित और विज्ञान में उत्कृष्टता दिखाई, ऊना ने भाषा कौशल में सुधार दर्ज किया और चम्बा ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद समग्र प्रगति से सबका ध्यान खींचा।

अपने सम्मान पर श्री सुधीर भाटिया ने कहा कि उन्हें शिक्षा क्षेत्र में योगदान देकर गर्व और संतोष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर और विभाग का आभार जताया जिन्होंने हमेशा प्रोत्साहन और सहयोग दिया।

Dharamshala, August 15, 2025. At the district-level Independence Day celebrations, Himachal Pradesh’s remarkable progress in education and its outstanding success in the National Achievement Survey PARAKH 2024 were highlighted. On this occasion, Mr. Sudhir Bhatia, Nodal Officer of the Higher Education Department, was honored for his special contribution across four districts — Kangra, Chamba, Hamirpur, and Una.

Himachal Pradesh secured the 5th rank at the national level in PARAKH 2024, a significant leap from its 21st rank in 2021. The state achieved the 2nd rank at Class 3, 5th at Class 6, and 4th at Class 9, reflecting continuous improvement in educational quality.

Districts also contributed remarkably. Kangra strengthened the state’s overall ranking with consistent performance, Hamirpur excelled in Mathematics and Science, Una showed notable progress in language skills, while Chamba drew attention with overall advancement despite its remote conditions.

Expressing gratitude, Mr. Bhatia said he feels proud and satisfied contributing to education. He thanked Education Minister Rohit Thakur for his constant guidance and support.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment