उपायुक्त अनुपम कश्यप बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए। को
शिमला, 19 अगस्त 2025।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि बच्चों का समुचित पोषण और स्वास्थ्य जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कड़ी में 21 अगस्त 2025 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। साथ ही 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उपायुक्त आज राष्ट्रीय डी-वार्मिंग दिवस एवं विटामिन-ए कार्यक्रम के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि जिला शिमला के 2105 सरकारी व 450 निजी स्कूलों और 2154 आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 2,22,687 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के सुचारू संचालन हेतु प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है तथा जन-जागरूकता के लिए प्रचार सामग्री वितरित की जा चुकी है।
1–2 वर्ष के बच्चों को पहले 2 मिलीलीटर विटामिन-ए और उसके बाद आधी गोली एल्बेंडाजोल दी जाएगी। 2–5 वर्ष के बच्चों को 2 मिलीलीटर विटामिन-ए और पूरी गोली एल्बेंडाजोल दी जाएगी, जबकि 5 वर्ष से ऊपर के बच्चों को केवल एक गोली एल्बेंडाजोल दी जाएगी।
उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और जागरूकता गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने इसे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
Shimla, August 19, 2025.
Deputy Commissioner Shimla, Anupam Kashyap, emphasized that child nutrition and health remain the top priority of the district administration. On August 21, 2025, all schools and Anganwadi centers across Shimla will administer Albendazole tablets to children aged 1–19 years. Additionally, children aged 1–5 years will be provided Vitamin-A supplementation.
The DC chaired a review meeting regarding preparations for the National Deworming Day and Vitamin-A supplementation program. Officials from the Health, Education, and Women & Child Development departments were present.
The target is to cover 2,22,687 children through 2105 government schools, 450 private schools, and 2154 Anganwadi centers. Training of staff has been completed, and awareness materials have been distributed to ensure effective implementation.
As per the plan, children aged 1–2 years will receive 2 ml Vitamin-A followed by half an Albendazole tablet, those aged 2–5 years will get 2 ml Vitamin-A and a full tablet, while children above 5 years will be given one Albendazole tablet.
The DC instructed officials to ensure timely availability of medicines and logistics and to prioritize awareness activities. He termed the campaign a crucial step towards strengthening child health and nutrition.