
हमीरपुर, 19 अगस्त 2025।
जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 23 अगस्त को एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए खुली है। न्यूनतम योग्यता दसवीं फेल या दसवीं पास है, जबकि शारीरिक मानकों में 168 सेंटीमीटर लंबाई और 54 से 95 किलोग्राम वजन आवश्यक है।
चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर दिए जाएंगे और उन्हें 17,500 से 22,000 रुपये तक मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए और उन्हें अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ हिमाचली प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा।
भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं। यह अवसर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Hamirpur, August 19, 2025.
The District Employment Office, Hamirpur, will host walk-in interviews on August 23, 2025, for the recruitment of 70 Security Guards and Supervisors under SIS India Ltd. The interviews will be conducted between 11:00 AM and 2:00 PM.
District Employment Officer, Surender Sharma, informed that the recruitment is open for male candidates aged between 19 and 40 years. The minimum educational qualification required is Class 10 (pass or fail), along with a height of at least 168 cm and a weight between 54–95 kg.
Selected candidates will receive on-the-spot offer letters, with a monthly salary ranging from ₹17,500 to ₹22,000 along with additional benefits. Candidates must be registered with any employment office and are required to bring their original documents and Himachali domicile certificate at the time of interview.
For further details, aspirants can contact the District Employment Office at 01972-222318 or the company’s mobile number 85580-62252. This recruitment drive aims to provide promising job opportunities and career stability to the youth of Hamirpur.







