
धर्मशाला, 20 अगस्त – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में सद्भावना दिवस कार्यक्रम आज बचत भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शांति, सद्भावना और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हर वर्ष 20 अगस्त को पूरे देश में सद्भावना दिवस मनाया जाता है, जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विचारों और योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उनका जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था और वे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने। मात्र 40 वर्ष की उम्र में उन्होंने भारत की बागडोर संभाली।
उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा, तकनीकी विकास और आर्थिक सुधारों को दिशा दी। 1986 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति और कंप्यूटर क्रांति की नींव रखने का श्रेय भी उन्हें जाता है। राजीव गांधी ने भारत की विविधता में एकता और शांति की राह दिखाई।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Dharamshala, August 20 – On the occasion of former Prime Minister Bharat Ratna Rajiv Gandhi’s birth anniversary, Sadbhavana Diwas was observed at Bachat Bhawan. AC to DC Devi Chand Thakur administered the pledge of peace, harmony, and national unity to officers and staff.
Addressing the gathering, he said that August 20 is celebrated every year as Sadbhavana Diwas across India to honor Rajiv Gandhi’s vision and contributions. Born on August 20, 1944, in Mumbai, Rajiv Gandhi became the youngest Prime Minister of India at the age of 40.
During his tenure from 1984 to 1989, India saw remarkable progress in education, technology, and economic reforms. His National Education Policy of 1986 boosted higher education, while he laid the foundation for India’s computer revolution. Rajiv Gandhi is remembered for promoting unity and peace among India’s diverse communities.
Officials and employees from various departments were present on this occasion.







