best news portal development company in india

नवोदय विद्यालय बंदरोल में प्रबंधन समिति बैठक

SHARE:

एसडीएम निशांत ठाकुर ने नवोदय विद्यालय बंदरोल का निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद किया
एसडीएम निशांत ठाकुर ने नवोदय विद्यालय बंदरोल का निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद किया
एसडीएम निशांत ठाकुर ने नवोदय विद्यालय बंदरोल का निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद किया

कुल्लू, 21 अगस्त 2025 – पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, कुल्लू में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आज विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर ने की, जिसमें समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य प्रताप सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक और वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में विद्यालय की मैस व चिकित्सा सेवाओं, छात्रों के अवकाश, चयन परीक्षा, और अभिभावक-शिक्षक परिषद की बैठकों पर चर्चा हुई।
विद्यालय की प्रमुख आवश्यकताओं जैसे स्थायी पेयजल सुविधा, खेल मैदान का विकास, बहुउद्देश्यीय भवन, चारदीवारी, भूस्खलन से सुरक्षा, तथा मेस परिसर में छत लगाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के उपरांत एसडीएम निशांत ठाकुर ने समिति सदस्यों के साथ विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और छात्रों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर उपनिदेशक एलिमेंट्री सुनील ठाकुर, रायसन स्कूल प्रिंसिपल एच.आर. आचार्य, डॉ. विनोद और सुमन ठाकुर भी मौजूद रहे।

Kullu, August 21, 2025 – A Management Committee meeting of PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya (JNV) Bandrol, Kullu, was held in the school premises under the chairmanship of SDM Kullu Nishant Thakur. All committee members participated actively in the meeting.
Principal Pratap Singh presented the school’s academic and financial achievements. The committee discussed issues related to the mess and medical facilities, student vacations, entrance examinations, and parent-teacher meetings.
Important requirements of the school, including permanent drinking water arrangements, development of the playground, construction of a multipurpose building, boundary wall, landslide safety measures, and roofing for the mess area were also highlighted.
After the meeting, SDM Nishant Thakur inspected the school premises along with committee members and interacted with the students.
The meeting was also attended by Deputy Director Elementary Sunil Thakur, Ryson School Principal H.R. Acharya, Dr. Vinod, and Suman Thakur.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment