
हमीरपुर, 22 अगस्त 2025 – वन रेंज कार्यालय नादौन के अंतर्गत आने वाले गांव अमलैहड़ में स्थित वन विभाग के निरीक्षण भवन परिसर में पड़ी लकड़ी की नीलामी 25 अगस्त को सुबह 11:30 बजे की जाएगी। यह नीलामी रेंज कार्यालय नादौन में खुली बोली के माध्यम से संपन्न होगी।
वन विभाग के उप अरण्यपाल कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोली में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों को 1000 रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। सफल बोलीदाता को मौके पर ही सभी करों सहित पूरी राशि जमा करनी होगी। साथ ही, खरीदी गई लकड़ी को 30 दिनों के भीतर उठाना अनिवार्य रहेगा।
अधिक जानकारी और प्रक्रिया से जुड़ी शर्तों को जानने के लिए इच्छुक व्यक्ति सीधे वन रेंज कार्यालय नादौन से संपर्क कर सकते हैं। विभाग का मानना है कि इस नीलामी से पारदर्शिता बनी रहेगी और आम लोगों को उचित मूल्य पर लकड़ी उपलब्ध होगी।
Hamirpur, August 22, 2025 – The Forest Range Office Nadaun will conduct an open auction of timber lying at the Inspection Building premises in village Amlehad on August 25 at 11:30 AM. The auction will take place at the Nadaun Range Office through open bidding.
According to the Deputy Divisional Forest Officer, Hamirpur, participants interested in the auction must deposit a security amount of ₹1000. The successful bidder will have to pay the entire bid amount, inclusive of all applicable taxes, on the spot. Moreover, the timber purchased must be lifted within 30 days of the auction.
For more details, interested individuals can contact the Forest Range Office Nadaun. Officials stated that the auction process ensures transparency and provides the public with fair opportunities to purchase timber at reasonable prices.







