
शिमला, 22 अगस्त 2025 – राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में रेड रिब्बन क्लब और महिला सेल के संयुक्त तत्वावधान में ब्रेस्टफीडिंग और एचआईवी-एड्स जागरूकता पर आधारित पोस्टर मेकिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में हर्ष ने प्रथम, हार्दिक ने द्वितीय और मनोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में नितिका प्रथम, महक द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समूह-डी (वैभव, उदय, अमन, महक और दिव्यांशी) ने पहला स्थान हासिल किया। समूह-सी (नेहा, हीना, आंचल, मोनिका और रिद्धिमा) दूसरे तथा समूह-ए (रुचिका, तमन्ना, अंशिका, अंजली और नितिका) तीसरे स्थान पर रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना जगाती हैं, बल्कि बौद्धिक विकास को भी प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. बॉबिजा शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को रेड रिब्बन क्लब द्वारा विद्यार्थियों को एचआईवी-एड्स मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई थी और एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई थी। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
Shimla, August 22, 2025 – At Government College Chail-Koti, the Red Ribbon Club and Women Cell jointly organized competitions on Breastfeeding and HIV-AIDS awareness, including poster making, speech, and quiz contests.
In poster making, Harsh secured the first position, followed by Hardik (second) and Manoj (third). In the speech contest, Nitika stood first, while Mehak and Anshika bagged second and third positions respectively. In the quiz competition, Group-D (Vaibhav, Uday, Aman, Mehak, and Divyanshi) claimed first position, Group-C (Neha, Heena, Aanchal, Monika, and Riddhima) second, and Group-A (Ruchika, Tamanna, Anshika, Anjali, and Nitika) third.
Principal Dr. Deepshikha Bhardwaj, who presided as the chief guest, highlighted that such activities not only foster healthy competition but also enhance intellectual growth. Program coordinator Dr. Bobiza Sharma informed that earlier, on August 12, students had taken an oath to contribute towards making the nation HIV-AIDS free and also watched a documentary for awareness. She thanked the principal, faculty, and students for making the event successful.







