best news portal development company in india

भूरेश्वर महादेव मंदिर में वन वाटिका तैयार

SHARE:

भूरेश्वर महादेव मंदिर में तैयार वन वाटिका का प्राकृतिक नजारा
भूरेश्वर महादेव मंदिर में तैयार वन वाटिका का प्राकृतिक नजारा
भूरेश्वर महादेव मंदिर में तैयार वन वाटिका का प्राकृतिक नजारा

राजगढ़, 22 अगस्त 2025 – श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बाग पशोग पंचायत के प्रसिद्ध श्री भूरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वन विभाग द्वारा वन वाटिका विकसित की गई है। यह वाटिका आगामी 15 सितंबर से आम जनता के लिए खोली जाएगी।
उप वन अरण्यपाल राजगढ़ मंडल, समीर राज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर पूरे वर्ष श्रद्धालुओं और पर्यटकों का केंद्र बना रहता है। ऐसे में इको-टूरिज्म योजना के तहत करीब पांच बीघा क्षेत्र में इस वाटिका का विकास किया गया है। यहां विभिन्न किस्मों के फूल, औषधीय पौधे और सजावटी पौधे लगाए गए हैं। दर्शन करने के बाद पर्यटक इस वाटिका में बैठकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
इसके अलावा श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए कैंटीन भी तैयार की गई है जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दूर-दराज से आने वाले आगंतुकों को जलपान की सुविधा भी आसानी से उपलब्ध होगी।
उप वन अरण्यपाल ने अपील की कि मंदिर प्रांगण और वाटिका में स्वच्छता बनाए रखें और जंगलों में कचरा न फेंकें।

Rajgarh, August 22, 2025 – To enhance facilities for devotees and tourists, the Forest Department has developed a Forest Garden at the famous Shri Bhureshwar Mahadev Temple in Bag Pashog Panchayat. The garden will officially open to the public from September 15.
According to Samir Raj, Sub-Divisional Forest Officer of Rajgarh Division, this temple remains crowded with devotees and tourists throughout the year. Under the eco-tourism scheme, around five bighas of land have been developed into a green space featuring diverse varieties of flowers, medicinal, and ornamental plants. After offering prayers, visitors will now be able to relax in the garden and enjoy nature’s tranquility.
For the convenience of devotees, a canteen has also been established and its tender process has been completed, ensuring refreshments for visitors from far-off places.
The officer also urged tourists to maintain cleanliness in the temple premises and forest garden and to avoid littering in the forests.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment