best news portal development company in india

पझौता-रासूमांदर में परंपरागत डगैली पर्व

SHARE:

राजगढ़ के पझौता-रासूमांदर क्षेत्र में परंपरागत डगैली पर्व का आयोजन
राजगढ़ के पझौता-रासूमांदर क्षेत्र में परंपरागत डगैली पर्व का आयोजन
राजगढ़ के पझौता-रासूमांदर क्षेत्र में परंपरागत डगैली पर्व का आयोजन

राजगढ़, 22 अगस्त 2025 – सिरमौर जिला के पझौता और रासूमांदर क्षेत्र में बीती रात परंपरानुसार डगैली पर्व श्रद्धा और मान्यता के साथ मनाया गया। यह पर्व हिमाचल प्रदेश के सबसे विचित्र त्योहारों में गिना जाता है और विशेष रूप से शिमला, सिरमौर और सोलन में प्राचीन परंपरा के अनुसार मनाया जाता है।
वरिष्ठ नागरिक दौलत राम मेहता और जबर सिंह ठाकुर के अनुसार डगैली को “डायनों का पर्व” कहा जाता है। मान्यता है कि इस रात आसुरी शक्तियां जागृत होती हैं और अदृश्य नृत्य करती हैं। पर्व से पूर्व स्थानीय देवता के पुजारी घर-घर जाकर चावल और सरसों के दाने वितरित करते हैं, जिन्हें चौदश की रात घर के द्वार पर रखा जाता है ताकि नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश न हो।
लोग अरबी के पत्तों से बने विशेष पकवान “धींघड़े” भी बनाते हैं और इन्हें चारों दिशाओं में चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि यह क्रिया घर-परिवार को सुरक्षित रखती है। इस पर्व पर भेखल झाड़ियों की टहनियों को मंदिर, घर और गौशाला के दरवाजों पर टांगा जाता है।
इस रात को तांत्रिक साधना के लिए विशेष माना जाता है और इसे “कुशोत्पाटिनी अमावस्या” भी कहते हैं। क्षेत्र के कई स्थानों पर आज भी विशालकाय शिलाएं मौजूद हैं, जिन्हें स्थानीय लोग डायनों की शक्ति से जोड़ते हैं। यह पर्व प्राचीन मान्यताओं और रहस्यमयी परंपराओं का प्रतीक है।

Rajgarh, August 22, 2025 – The traditional Dagali festival was celebrated last night in the Pajjauta and Rasumandar regions of Sirmaur district with age-old customs and beliefs. Considered one of Himachal’s most unique festivals, Dagali is observed especially in Shimla, Sirmaur, and Solan as per ancient traditions.
According to senior citizens Daulat Ram Mehta and Jabar Singh Thakur, Dagali is regarded as the “festival of witches.” It is believed that on this night, dark forces awaken and perform invisible dances. Ahead of the festival, local deity priests distribute rice and mustard seeds to households, which are placed at the main door on the festival night to ward off evil forces.
Special traditional dishes called “Dheenghre” made from colocasia leaves are prepared, cut into four pieces, and offered in all four directions to ensure protection. People also hang twigs of Bhekhal shrubs at temples, houses, and cowsheds as a safeguard.
Tantrics consider this night especially powerful for spiritual practices, also known as “Kushotpatini Amavasya.” Many giant rocks in the region are believed to have been placed there by witches, strengthening the mystical aura of this festival. Dagali thus remains a fascinating symbol of faith, mystery, and tradition in Himachal Pradesh.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment