
सुजानपुर, 22 अगस्त। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने भाजपा प्रदेश संगठन में मुख्य प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राणा ने प्रो. धूमल से आशीर्वाद लिया और पार्टी नेतृत्व का इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्य प्रवक्ता के रूप में यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व और दायित्व का विषय है।
राणा ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना रहेगा।
इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा की।
Sujanpur, August 22. Former Sujanpur MLA Rajinder Rana, after being appointed as the Chief Spokesperson of the BJP’s state unit, paid a courtesy visit to former Chief Minister Prof. Prem Kumar Dhumal at his residence in Samirpur today.
On this occasion, Rana sought blessings from Prof. Dhumal and expressed heartfelt gratitude to the party leadership for entrusting him with such an important responsibility.
Rana said that he would fulfill his duties with utmost honesty and dedication in line with the expectations of the party. He emphasized that his priority as Chief Spokesperson would be to effectively communicate the party’s policies and vision to the people.
The meeting also included discussions on the current political scenario of Himachal Pradesh and strengthening of the organization at the grassroots level.







