best news portal development company in india

सहकारी सभाओं को मिली वित्तीय स्वतंत्रता की सीख

SHARE:

सुंदरनगर में कृषि सहकारी सभाओं को वित्तीय स्वतंत्रता पर जानकारी देते संघ के अध्यक्ष संजय गौड़।
सुंदरनगर में कृषि सहकारी सभाओं को वित्तीय स्वतंत्रता पर जानकारी देते संघ के अध्यक्ष संजय गौड़।
सुंदरनगर में कृषि सहकारी सभाओं को वित्तीय स्वतंत्रता पर जानकारी देते संघ के अध्यक्ष संजय गौड़।

सुंदरनगर, 22 अगस्त।
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अवसर पर दी मंडी जिला सहकारी विकास संघ द्वारा शुक्रवार को कृषि सहकारी सभाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता पर एक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में लगभग 30 कृषि सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नई जानकारियाँ हासिल कीं।

संघ के अध्यक्ष संजय गौड़ ने उपस्थित प्रतिनिधियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि सभाएँ क्रेडिट से जुड़े कार्यों को शुरू कर अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बना सकती हैं। साथ ही, केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की ई-पैक्स परियोजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

शिविर में जिला समन्वयक रोहित और कमलेश ने सहकारी सॉफ़्टवेयर के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया और कर्मचारियों को कॉमन सर्विस सेंटर की आईडी भी प्रदान की। इस अवसर पर जिला संघ के सचिव लाभ सिंह और निरीक्षक लुदरमनी भी मौजूद रहे।

Sundernagar, August 22.
On the occasion of International Cooperative Year-2025, the Mandi District Cooperative Development Federation organized an awareness camp on financial independence for agricultural cooperative societies. Around 30 representatives from various societies actively participated in the program.

Federation President Sanjay Gaur encouraged the societies to become economically literate and self-reliant. He emphasized that cooperatives can strengthen their financial base by initiating credit-related activities. He also highlighted the significance of the E-PACS project launched by the Ministry of Cooperation to digitally empower cooperatives.

District coordinators Rohit and Kamlesh provided training to staff on cooperative software and distributed Common Service Center (CSC) IDs. The camp aimed to ensure that societies can provide better services to farmers and improve their financial sustainability.

Secretary Labh Singh and Inspector Ludarmani of the federation were also present during the program.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment