best news portal development company in india

सुंदरनगर की इनूङानबी ने जूडो एशिया कप जीता

SHARE:

"जूडो एशिया कप में गोल्ड मेडल जीतकर चमकी सुंदरनगर की इनूङानबी"
"जूडो एशिया कप में गोल्ड मेडल जीतकर चमकी सुंदरनगर की इनूङानबी"
“जूडो एशिया कप में गोल्ड मेडल जीतकर चमकी सुंदरनगर की इनूङानबी”

सुंदरनगर, 22 अगस्त (देवभूमि मिरर) – हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर की बेटी इनूङानबी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई मिसाल कायम की है। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में 17 से 20 अगस्त तक आयोजित जूडो एशिया कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूडो में गोल्ड मेडल लाने वाली हिमाचल की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

इनूङानबी ने प्रतियोगिता के दौरान चार मुकाबले खेले और लेबनान, जॉर्डन तथा मिस्र की खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उन्होंने मिस्र की खिलाड़ी को हराकर गोल्ड अपने नाम किया।

हाल ही में इनूङानबी ने राष्ट्रीय चैंपियन बनकर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था, जब उन्होंने ओलंपियन गरिमा को मात दी थी। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पति और टोक्यो ओलंपियन बॉक्सर आशीष चौधरी ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए इस जीत को प्रदेश का गौरव बताया।

Sundernagar, August 22 (Devbhumi Mirror) – Himachal Pradesh’s daughter Inuṅganbi from Sundernagar has created history by winning a gold medal at the Judo Asia Cup held in Amman, Jordan, from August 17 to 20. She has become the first player from Himachal to bring home an international gold in judo.

Inuṅganbi showcased her strength by defeating athletes from Lebanon, Jordan, and Egypt to secure her place in the finals. In the decisive match, she outplayed the Egyptian opponent to clinch the gold medal.

Earlier, she had also proved her talent at the national level by defeating Olympian Garima to claim the national champion title. Her husband, Tokyo Olympian boxer Ashish Chaudhary, expressed immense pride, calling her victory a huge inspiration for youth across India.

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu also congratulated her, stating that this achievement has brought glory to the entire state.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment