
हमीरपुर, 23 अगस्त 2025 – हिमाचल राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर और भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने शुक्रवार देर शाम पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दो बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान तीनों नेताओं के बीच संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि बैठक बेहद सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में संपन्न हुई।
इससे पहले, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला महामंत्री अजय रिंटू, जिला उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल शामा, मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, मंडल महामंत्री तेन सिंह और युवा मोर्चा अध्यक्ष दीक्षित गौतम सहित कई कार्यकर्ताओं ने हमीरपुर सर्किट हाउस में दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह मुलाकात भाजपा के भीतर संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की रणनीति के लिहाज़ से अहम मानी जा रही है।
Hamirpur, August 23, 2025 – In a key political development, Leader of Opposition Jairam Thakur and BJP General Secretary (Organization) Siddharthan paid a courtesy visit to senior party leader and former two-time Chief Minister Prof. Prem Kumar Dhumal at his residence in Samirpur.
The leaders exchanged views on various organizational and political matters in a constructive atmosphere. Earlier, several district and mandal-level BJP leaders and workers gave a warm welcome to Thakur and Siddharthan at the Hamirpur Circuit House.







