best news portal development company in india

राजस्व विभाग में खाली पदों से जनता परेशान

SHARE:

घुमारवीं में प्रेस वार्ता के दौरान अपनी बात रखते पूर्व मंत्री राजिंदर गर्ग।
घुमारवीं में प्रेस वार्ता के दौरान अपनी बात रखते पूर्व मंत्री राजिंदर गर्ग।
घुमारवीं में प्रेस वार्ता के दौरान अपनी बात रखते पूर्व मंत्री राजिंदर गर्ग।

घुमारवीं (रवींद्र कुमार शर्मा)। पूर्व मंत्री राजिंदर गर्ग ने घुमारवीं में राजस्व विभाग की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार में आज हालत यह है कि तहसील कार्यालय में कई अहम पद रिक्त पड़े हैं। पिछले तीन महीनों से तहसीलदार का पद खाली है, वहीं वरिष्ठ सहायक, लिपिक, पटवारी, कानूनगो सहित अन्य पदों पर भी स्टाफ की कमी बनी हुई है। इसके चलते लगभग एक लाख की आबादी वाले इस क्षेत्र के लोग अपने राजस्व से जुड़े कार्यों को करवाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

श्री गर्ग ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण कोई भी कर्मचारी घुमारवीं में तैनात नहीं होना चाहता। उन्होंने सेवानिवृत्त कानूनगो की पुनर्नियुक्ति को नियमों का उल्लंघन बताया और कहा कि उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस पुनर्नियुक्ति को रद्द नहीं किया तो भाजपा आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगी।

Ghumarwin (Ravindra Kumar Sharma). Former minister Rajinder Garg has strongly criticized the Congress government over the worsening condition of the Revenue Department in Ghumarwin. He alleged that despite the promise of “system change,” several crucial posts in the Tehsil office remain vacant. For the past three months, the post of Tehsildar has been lying vacant, along with senior assistant, clerks, patwaris, and kanungos. This has left nearly one lakh residents of the area struggling to get their revenue-related work done.

Garg further alleged that due to political pressure, employees are unwilling to take postings in Ghumarwin. He highlighted the case of a reappointed retired kanungo, claiming that the reappointment violated established rules and was politically influenced. Garg warned that if the government does not revoke the reappointment and fill the vacant posts, the BJP will be forced to launch an agitation. The press conference was also attended by BJP Mandal President Suresh Thakur, Sonu, Media Incharge Mahinder Ratwan, and Sarwan Chandel.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment