
चंडीगढ़। साहित्यकार, शिक्षाविद, कलाकार और समाजसेविका डॉ. सरिता मेहता को महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन, दरिया, चंडीगढ़ का पैटर्न नियुक्त किया गया है। डॉ. मेहता विद्या धाम अमेरिका की संस्थापिका हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विद्यालय की प्रबंधन समिति और विद्यार्थियों का उनके प्रति विशेष लगाव है। उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली और शिक्षा को लेकर संवेदनशील दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणादायक है। विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल ने कहा कि डॉ. सरिता मेहता की नियुक्ति विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और उनके मार्गदर्शन से विद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा।
डॉ. सरिता मेहता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षा उनके दिल के बेहद करीब है और वह हमेशा इसके विकास और प्रसार के लिए प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यालय को बेहतर दिशा देने के लिए वह निरंतर कार्य करती रहेंगी।
Chandigarh. Author, educationist, artist and social worker Dr. Sarita Mehta has been appointed as the Patron of Maharshi Dayanand Public School, MDAV Bhawan, Daria, Chandigarh. Dr. Mehta is the founder of Vidya Dham America and has been entrusted with this responsibility in recognition of her remarkable contributions to the field of education.
The school’s management committee and students share a special bond with her. Her simple lifestyle and sensitive outlook towards education are truly inspirational for everyone. The school’s Vice Principal, Anju Modgil, said that Dr. Sarita Mehta’s appointment is a matter of pride for the institution and under her guidance, the school will reach new heights.
Dr. Sarita Mehta expressed that rural education is very close to her heart and she has always been committed to its growth and promotion. She assured that she will continue to work tirelessly to provide better direction to the school.







