best news portal development company in india

कांग्रेस सरकार के फैसले जनता विरोधी

SHARE:

श्री नयना देवी जी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक रणधीर शर्मा।
श्री नयना देवी जी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक रणधीर शर्मा।
श्री नयना देवी जी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक रणधीर शर्मा।

सर्किट हाउस बिलासपुर में आज श्री नयना देवी जी मंडल की बैठक मंडलाध्यक्ष नन्द लाल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्हें पुनः मीडिया विभाग प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल जनता को परेशान करने वाले निर्णय ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले 3 वर्षों में 40 हजार करोड़ का कर्ज लिया, 2000 से अधिक स्कूल और दफ्तर बंद कर दिए, बिजली सब्सिडी समाप्त कर दी और डीजल पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर लोगों पर बोझ डाला।

शर्मा ने कहा कि ट्रेनी पॉलिसी के कारण युवाओं को स्थायी नौकरी से वंचित किया जा रहा है और शराब ठेकों को बढ़ावा देकर समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और अब ठेकेदार भी सरकारी काम से दूरी बना रहे हैं।

बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

A meeting of Shri Naina Devi Ji Mandal was held today at Circuit House Bilaspur under the chairmanship of Mandal President Nand Lal Thakur. MLA Randhir Sharma was specially present and was honored for being re-appointed as the media department in-charge.

Addressing the gathering, Randhir Sharma alleged that the Congress government is taking decisions only to trouble the public. He claimed that in the last three years, the government has taken a loan of around ₹40,000 crore, shut down over 2,000 schools and offices, ended electricity subsidies, and imposed additional taxes on diesel, burdening common citizens.

He further criticized the trainee policy, saying it deprived youth of permanent jobs. He accused the government of favoring liquor contractors and opening luxury liquor shops across the state. Sharma stated that the credibility of the government has collapsed, as even contractors now hesitate to take projects due to non-payment assurances.

The meeting also discussed organizational matters and preparations for the upcoming Panchayati Raj elections.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment