best news portal development company in india

गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा में अतिथि व्याख्यान आयोजित

SHARE:

अतिथि व्याख्यान के दौरान छात्रों को संबोधित करते मुख्य वक्ता संजीव कुमार।
अतिथि व्याख्यान के दौरान छात्रों को संबोधित करते मुख्य वक्ता संजीव कुमार।
अतिथि व्याख्यान के दौरान छात्रों को संबोधित करते मुख्य वक्ता संजीव कुमार।

ढलियारा, 23 अगस्त। गवर्नमेंट कॉलेज ढलियारा में बी.वोक. (हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज़्म) के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एडूब्रिज लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आई.टी.सी. मोक्ष सतोवरी, धर्मशाला के मानव संसाधन प्रबंधक संजीव कुमार शामिल हुए।

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को हॉस्पिटैलिटी और टूरिज़्म क्षेत्र में उपलब्ध विशाल करियर अवसरों से अवगत कराया। संजीव कुमार ने ग्रूमिंग, संवाद कौशल, आई.टी.सी. ब्रांड की कार्यप्रणाली, करियर ग्रोथ और उद्योग शिष्टाचार के महत्व पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अंजू चौहान और नोडल अधिकारी प्रो. कंचन ने विद्यार्थियों को ऐसे आयोजनों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान छात्रों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रश्न पूछे और उद्योग जगत की आवश्यकताओं की व्यावहारिक समझ प्राप्त की।

इस कार्यक्रम में विभागीय ट्रेनर आशीष देव, प्रशोतम, अमित भाटिया और निधी चनौरीया भी उपस्थित रहे।

Dhaliaara, August 23. Government College Dhaliaara organized a guest lecture for B.Voc. (Hospitality & Tourism) students in collaboration with Edubridge Learning Pvt. Ltd. The keynote speaker was Sanjeev Kumar, HR Manager, ITC Moksha Sattovari, Dharamshala.

He guided students on career opportunities in hospitality and tourism, focusing on grooming, communication skills, career growth, brand functioning, and the importance of professional etiquette.

College Principal Dr. Anju Chauhan and Nodal Officer Prof. Kanchan motivated students to make the most of such sessions. Students actively participated, asking career-related questions and gaining practical insights into industry needs.

Hospitality & Tourism trainers Ashish Dev, Prashotam, Amit Bhatia, and Nidhi Chanouria were also present during the event.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment