best news portal development company in india

केवीके रामपुर में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण सम्पन्न

SHARE:

केवीके रामपुर में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए।
केवीके रामपुर में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए।
केवीके रामपुर में प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए।

रामपुर, 23 अगस्त। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की आत्मा परियोजना के तहत केवीके रामपुर में 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रशिक्षण में ऊना, हरोली और बंगाणा विकास खंडों के 34 सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) ने भाग लिया।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों और व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराना था। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाती है बल्कि यह मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्लस्टरों में जाकर किसानों के साथ प्राप्त ज्ञान साझा करें और उन्हें रसायन मुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें गहन ज्ञान मिला है जिसे वे अपने क्षेत्रों में किसानों तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। मौके पर आत्मा परियोजना निदेशक वीरेंद्र बग्गा, डॉ. संजय कुमार, शामली गुप्ता, तनुजा कपूर, डॉ. योगिता शर्मा और डॉ. मीनाक्षी सैनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

KVK Rampur concludes 5-day Natural Farming Training

Rampur, August 23 – A five-day training camp on natural farming under the National Mission on Natural Farming (ATMA Project) concluded successfully at KVK Rampur. Deputy Commissioner Una, Jatin Lal, attended as the chief guest. A total of 34 Community Resource Persons (CRPs) from Una, Haroli, and Bangana blocks participated in the program.

The training aimed to equip participants with knowledge of natural farming techniques, benefits, and practical applications so they could spread awareness among farmers in their respective clusters. Addressing the trainees, DC Jatin Lal said that natural farming not only increases farmers’ income but also improves soil quality and ensures healthier food production. He urged CRPs to share their learning with farmers and motivate them to adopt chemical-free farming.

During the session, participants shared their experiences and expressed confidence that the training had given them in-depth insights into natural farming. Certificates were also distributed to all trainees. ATMA Project Director Virender Bagga, Dr. Sanjay Kumar, Deputy Director Shamli Gupta, Tanuja Kapoor, Dr. Yogita Sharma, Dr. Meenakshi Saini, and others were also present on the occasion.

Poonam Kumari
Author: Poonam Kumari

Leave a Comment