
मनीमाजरा, 25 अगस्त 2025 – चंडीगढ़ ज़ोन के संत निरंकारी सत्संग भवन मनीमाजरा में आयोजित महिला निरंकारी संत समागम में हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए। इस अवसर पर जालंधर से आईं प्रचारक श्रीमति सपना सदाना जी ने सत्संग को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान चाहे कितने भी तप-त्याग कर ले या बुद्धि, ताकत और धन का उपयोग कर ले, लेकिन सत्गुरु की कृपा के बिना वह परमात्मा के वास्तविक स्वरूप को नहीं समझ सकता।
उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य अक्सर कहता है कि उसके पास भक्ति के लिए समय नहीं है, जबकि परमात्मा हर पल हमारे आसपास विद्यमान है। अगर हम किसी भी कार्य को उस एहसास के साथ करते हैं, तो वह कार्य सेवा में बदल जाता है। जैसे कि संतों ने कहा है – “हथ कार वल, दिल यार वल।”
समागम में उपस्थित महिलाओं ने गीत, कविता और भाषणों के माध्यम से सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने से मिलने वाले सकारात्मक बदलावों का उल्लेख किया। ज़ोनल इंचार्ज श्री ओ.पी. निरंकारी जी ने सपना सदाना जी का साधसंगत की ओर से धन्यवाद किया, वहीं मुखी श्री अमरजीत सिंह जी ने भी सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Manimajra, August 25, 2025 – A grand Women Nirankari Congregation was organized at Sant Nirankari Satsang Bhawan, Manimajra, where thousands of devotees gathered. Addressing the gathering, preacher Mrs. Sapna Sadana from Jalandhar emphasized that no amount of penance, intellect, strength, or wealth can help a person realize the True Master’s divine form unless blessed with the Satguru’s grace.
She explained that people often claim they lack time for devotion, forgetting that God is present every moment in every particle around us. When one works with this realization, every act becomes an act of service, as saints have said: “Hands in work, mind with the Lord.”
Women devotees also expressed through songs, poems, and speeches how adopting the teachings of Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj has transformed their lives. Zonal In-charge Shri O.P. Nirankari thanked Mrs. Sadana, while Mukhi Shri Amarjeet Singh Ji expressed gratitude to the devotees.







