
बिलासपुर, 25 अगस्त
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनज़र जिला बिलासपुर में 26 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। पिछले दो दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, पानी भराव और ग्रामीण सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि बार-बार हो रहे भूस्खलन और अवरुद्ध मार्गों के कारण विद्यार्थियों का विद्यालय आना-जाना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र 26 अगस्त को बंद रहेंगे। हालांकि, चिकित्सा और स्वास्थ्य संस्थान इससे प्रभावित नहीं होंगे।
उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षक और अन्य स्टाफ को संस्थानों में उपस्थित रहना होगा तथा शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना होगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
Bilaspur, August 25
The Meteorological Department has issued an orange alert for Bilaspur district on August 26, 2025. In view of continuous heavy rainfall, landslides, and traffic disruptions on rural and link roads, the district administration has ordered the closure of all educational institutions for the safety of students.
Deputy Commissioner Rahul Kumar stated that frequent landslides and road blockages pose a risk to students’ travel. Hence, all government and private schools, Anganwadi centers, ITIs, polytechnics, and vocational institutes will remain closed on August 26. However, medical and health institutions will remain unaffected.
Teachers and staff members must remain present in their institutions and follow the guidelines issued by the Education Department. The administration has also appealed to the public to remain vigilant and avoid unnecessary travel during adverse weather conditions.







