
देवभूमि मिरर, शिमला, 10 सितंबर –
शिक्षा खंड मशोबरा की खूबसूरत वादियों में स्थित राजकीय उच्च पाठशाला धाली में बुधवार को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता एसएमसी प्रधान सदानंद शर्मा ने की। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, एसएमसी पदाधिकारी, ग्रामीण और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह का शुभारंभ स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश वर्मा और स्टाफ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति गीत, पहाड़ी नृत्य, समूह गान और काव्य पाठ प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
एसएमसी ने शिक्षकों को शॉल और टोपी पहनाकर उनका सम्मान किया। मुख्याध्यापक राकेश वर्मा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षक और समुदाय का सहयोग अनिवार्य है। वहीं शिक्षिका पूनम ने शिक्षा प्रणाली की तुलना गाड़ी के चार पहियों से करते हुए संतुलन और सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
विशेष रूप से जेबीटी शिक्षिका प्रेमलता सम्मान पाकर भावुक हो उठीं। कार्यक्रम में योगदान देने वालों में दीपक ठाकुर, सुरेश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, राजेश शर्मा, मीरा कुमारी और अन्य शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि धाली स्कूल से दूरदराज के गांवों के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं और इस वर्ष दसवीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
A grand Teacher Felicitation Ceremony was organized at Government High School Dhali under SMC leadership. Students presented cultural performances, while teachers were honored with shawls and caps for their contribution. Headmaster Rakesh Verma stressed the importance of community cooperation in education. JBT teacher Premlata became emotional after receiving the honor. The school, known for educating children from remote villages, achieved 100% results in Class 10 this year.







