
देवभूमि मिरर, हमीरपुर, 10 सितंबर 2025।
भाजपा हमीरपुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में हिमाचल प्रदेश के लिए घोषित 1500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज के लिए आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, महामंत्री अजय रिंटू, उपाध्यक्ष विपिन अग्निहोत्री और सचिव मंजीत सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह सहायता प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और राज्य के पुनर्निर्माण के प्रयासों को नई गति देगी।
भाजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने के प्रधानमंत्री के निर्णय की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लोगों के प्रति केंद्र सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इसके साथ ही भाजपा नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का भी आभार जताया, जिन्होंने आपदा प्रभावित हिमाचल को 5-5 करोड़ रुपये की सहायता राशि व राहत सामग्री उपलब्ध करवाई।
नेताओं ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों ने कठिन समय में हिमाचल का साथ दिया, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों की ओर से कोई मदद नहीं आई। भाजपा हमीरपुर ने प्रधानमंत्री मोदी और सभी सहयोगी मुख्यमंत्रियों को राज्य की जनता के साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया।
BJP Hamirpur expressed gratitude to PM Narendra Modi for announcing a ₹1,500 crore relief package for Himachal Pradesh. District BJP leaders also thanked BJP-ruled states’ Chief Ministers—Yogi Adityanath, Himanta Biswa Sarma, Nayab Singh Saini, and Manik Saha—for providing ₹5 crore each in aid. They highlighted that only BJP states came forward with timely help, while no Congress-led state offered assistance.







